विस्थापितों की समस्याओं पर कांग्रेस की उच्चस्तरीय बैठक, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची | 05 फरवरी 2026, जारीबाग (बड़कागांव, केरेडारी) और रामगढ़ (पतरातू) के खनन क्षेत्रों में विस्थापितों के शोषण और प्रशासन की संदिग्ध भूमिका को लेकर झारखंड कांग्रेस पूरी तरह गंभीर है। इसी क्रम में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू और कमेटी के संयोजक मंत्री राधाकृष्ण किशोर के बीच एक अहम बैठक संपन्न हुई।

बैठक के मुख्य बिंदु:
  • ​दौरे की नई तिथि: 5 फरवरी को कैबिनेट की अचानक बैठक होने के कारण, कांग्रेस जांच दल का बड़कागांव-केरेडारी दौरा स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि की घोषणा अगले 2-3 दिनों में की जाएगी।
  • ​कैबिनेट में उठेगा मुद्दा: जांच कमेटी आज (गुरुवार) कांग्रेस मुख्यालय में बैठक करेगी। इसमें निर्णय लिया गया है कि बड़कागांव विस्थापन से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को आज की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
  • ​प्रमुख मांगें: बैठक में भूमि अधिग्रहण कानून 2013, विस्थापन आयोग के क्रियान्वयन और स्थानीय मजदूरों को HPC नियम के तहत भुगतान सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
त्रिपक्षीय वार्ता से निकलेगा समाधान:

​बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को आश्वस्त करते हुए मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि:​ “कैबिनेट में इन मुद्दों को मजबूती से रखने के बाद जांच कमेटी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। कमेटी अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रभारी के. राजू के माध्यम से सरकार को सौंपेगी और प्रभावितों, प्रशासन व कंपनी के बीच त्रिपक्षीय वार्ता कराकर समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।”

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक