सिद्धो-कान्हू जन्मदिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। आगामी 11 अप्रैल को सिद्धो-कान्हू जन्म दिवस के अवसर पर भोगनाडीह में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों की समीक्षा की गई। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बैठक की गई, जिसमें आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं सुनियोजित ढंग से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत और ठहराव की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही उन्होंने आयोजन स्थल पर लगाए जाने वाले स्टॉल, मंच, बैठने की व्यवस्था एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी, सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सिद्धो-कान्हू मुर्मू संथाल हूल आंदोलन के नायक थे, जिनकी जयंती पर हर वर्ष भोगनाडीह में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री,झारखंड सरकार की उपस्थिति प्रस्तावित है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक