उपायुक्त हेमंत सती ने किया करम पहाड़ आदिवासी विद्यालय का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को करमपहाड़ स्थित पहाड़िया आदिवासी कल्याण विद्यालय और एक एनजीओ द्वारा संचालित आदिवासी जनजातीय आवासीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति देखकर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और अभिभावकों के साथ संवाद बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, उपायुक्त ने विद्यालय में बने मॉड्यूलर किचन का भी जायजा लिया। यह देखकर कि निर्माण के बाद भी किचन का संचालन शुरू नहीं किया गया है, उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्य को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत इसे चालू करने का आदेश दिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और भंडार कक्ष में रखे अनाज की भी समीक्षा की।

छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में स्थित वर्षों पुराने और जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रधानाचार्य को जिले में स्थापित साइंस सेंटर में विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित हो सके।

उपायुक्त ने एनजीओ द्वारा संचालित आदिवासी जनजातीय आवासीय प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, भोजन और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के अंत में, उपायुक्त हेमंत सती ने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और अधिकारियों को समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और