उपायुक्त मनीष कुमार ने 20वीं बार किया रक्तदान, पाकुड़ में दूसरी बार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए 20वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने यह नेक कार्य पुराना सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पाकुड़ में संपन्न किया। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, प्रशासक, नगर परिषद अमरेन्द्र चौधरी, प्रभारी डीपीएम ई-पंचायत आनंद प्रकाश, सीटी मैनेजर मनीष कुमार, कैमरामैन प्रसंनजीत मंडल एवं आदेशपाल रितेश पांडे भी उपस्थित थे और उन्होंने भी रक्तदान किया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर रक्तदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिले की जनसंख्या का कम से कम एक प्रतिशत रक्त यूनिट हमेशा ब्लड बैंक में उपलब्ध रहना चाहिए, ताकि जिलेवासियों को गंभीर बीमारी या आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति के दौरान रक्त की आवश्यकता को पूरा किया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि पाकुड़ में यह उनका दूसरा रक्तदान है, जबकि उन्होंने अब तक कुल 20 बार रक्तदान किया है।

इस अवसर पर ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने उपायुक्त एवं अन्य रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और