उपायुक्त ने की एचआरएमएस, प्रणाली की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों के कर्मियों के संपूर्ण डेटा को कार्यालय स्तर से पूर्ण करने पर जोर दिया तथा एचआरएमएस प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी अपने अवकाश को ऑनलाइन माध्यम से स्वीकृत कराएं और बिना स्वीकृति के मुख्यालय न छोड़ें। इसके अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एचआरएमएस प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाया जाएगा, जिससे मानव संसाधन प्रबंधन में सुधार होगा।

इस बैठक में अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, डीपीओ यूआईडी संदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया कि एचआरएमएस प्रणाली की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की त्रुटि को शीघ्र दूर किया जाए।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और