बदलते मौसम से बढ़ी बीमारियां, अस्पतालों की ओपीडी में 30% तक इजाफा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया | बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ़ देखा जा रहा है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को बुखार, डायरिया, डिहाइड्रेशन, उल्टी, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं अधिक हो रही हैं। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 25–30% तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

सदर अस्पताल के प्रबंधक विकास आनंद के अनुसार, अप्रैल की शुरुआत में जहाँ प्रतिदिन ओपीडी में 600–700 मरीज आते थे, अब यह संख्या बढ़कर 900–1000 तक पहुँच गई है। इनमें से 35% मरीज मौसमी बीमारियों से प्रभावित हैं। अस्पताल में सभी जरूरी दवाओं और सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

प्रभारी अधीक्षक डॉ. आकाश कुमार राय ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि तेज धूप, अचानक बारिश और दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दूषित भोजन व पानी से बचाव और ओआरएस, नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों के सेवन को लाभकारी बताया।

सिविल सर्जन डॉ. केके कश्यप ने कहा कि सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट किया गया है। आवश्यक दवाओं, ओआरएस की आपूर्ति पूरी है। आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांवों में जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि बीमारी के लक्षण नजरअंदाज न करें और समय पर चिकित्सीय परामर्श लें।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और