खोला गया न्यू पूजा मेडिकेयर के बाहर लगा डॉक्टर के नाम का बोर्ड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा, साहिबगंज : उधवा चौक के पास संचालित एक अवैध क्लिनिक, न्यू पूजा मेडिकेयर, के संचालक को आखिरकार अपनी गलती का एहसास हो गया। क्लिनिक के बाहर गलत तरीके से लगाए गए डॉक्टर के नाम के बोर्ड को रविवार को हटा दिया गया।

गौरतलब है कि यह अवैध क्लिनिक एक दवा दुकान की आड़ में चलाया जा रहा था। बीते गुरुवार को साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया, अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू और राधानगर थाना प्रभारी पंकज दुबे सहित पुलिस बल ने संयुक्त रूप से इस क्लिनिक की जांच की थी।

जांच के बाद सिविल सर्जन ने तत्काल प्रभाव से अवैध क्लिनिक को बंद करने का आदेश दिया था। इसके अतिरिक्त, दवा दुकान के कागजातों में कमियां पाए जाने पर ड्रग इंस्पेक्टर को जांच पूरी होने तक दुकान को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया था। ऐसा न करने पर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।

हालांकि, निर्देशों के बावजूद न्यू पूजा मेडिकेयर का संचालक नियमित रूप से क्लिनिक चला रहा था। इस संबंध में कई समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बाद, अंततः रविवार को संचालक ने दुकान के बाहर से डॉक्टर का बोर्ड हटा दिया।
अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और