डॉ. सुधांशु शेखर ने विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार गुप्ता को भेंट की अपनी किताब “सामाजिक न्याय: अंबेडकर-विचार और आधुनिक संदर्भ”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मधेपुरा। ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधांशु शेखर ने बुधवार को विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर, डॉ. शेखर ने अपनी चर्चित पुस्तक सामाजिक न्याय: अंबेडकर-विचार और आधुनिक संदर्भ (2014) को डॉ. गुप्ता को भेंट किया।

डॉ. गुप्ता ने इस भेंट के लिए डॉ. शेखर का आभार व्यक्त करते हुए उनकी लेखकीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने डॉ. शेखर को बधाई दी और भविष्य में उनके लेखन को और अधिक गति देने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. शेखर ने बताया कि उनकी भेंट की गई पुस्तक के अलावा उनकी तीन और पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें गांधी-विमर्श (2015), भूमंडलीकरण और मानवाधिकार (2017), और गांधी, अंबेडकर और मानवाधिकार (2024) शामिल हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनकी एक नई पुस्तक हिंद स्वराज का दर्शन (2025) भी प्रकाशित होने वाली है।

डॉ. शेखर का लेखन समाज, राजनीति और मानवाधिकार के मुद्दों पर गहरी सोच और महत्वपूर्ण विमर्श को प्रकट करता है। उनके विचार न केवल अकादमिक जगत में, बल्कि समाज के व्यापक संदर्भ में भी एक प्रेरणास्त्रोत के रूप में सामने आते हैं।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और