आदिम जनजाति पहाड़िया गांव में रहस्यमय बीमारी से पांच बच्चों की मौत, पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम

आदिम जनजाति पहाड़िया गांव में रहस्यमय बीमारी से पांच बच्चों की मौत, पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: जिले के मंडरो प्रखंड मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर बसहा पंचायत के पहाड़ के ऊपर बसे नगरभीठा आदिम जनजाति पहाड़िया गांव में जनवरी महीने से अब तक रहस्यमय बीमारी से पांच बच्चों की मौत होने से पूरा गांव भयभीत है। बीमारी से पीड़ित गांव के ही युवक मैसा पहाड़िया ने बताया कि जनवरी से अब तक गांव में पांच बच्चों की मौत हो गयी है। रविवार को भी एक बच्चे के शव को गाड़ कर पहाड़ से मजबूरन नीचे डॉक्टर के पास इलाज कराने उतरे हैं। गांव वाले इस बीमारी से काफी भयभीत है। बड़ों में भी बच्चों जैसी बीमारी का लक्षण है।

क्या है बीमारी का लक्षण।

बीमारी से ग्रसित मैसा पहाड़िया ने बताया कि बीमारी के लक्षण में सिर दर्द, पेट फूलना, उल्टी होना, पतला शौच होना, बुखार आना शामिल है। शाम में काफी ज्यादा बुखार आने लगता है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया सैंपल।

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने पर बीपीएम अमन भारती के नेतृत्व में टीम बसहा पंचायत के नगरभीठा आदिम जनजाति पहाड़िया गांव पहुंची। टीम ने गांव में पारासीटामोल सहित आवश्यक दवाईयां गांव में वितरित की है। वहीं 20 संदिग्धों का सैंपल कलेक्ट किया। बीपीएम ने बताया कि टीम पुनः गांव जाकर सैंपल कलेक्ट कर दवाईयां देगी और जांच करेगी। टीम में सीएचओ रवि कुमार जादव और स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और