अररिया में 16 अप्रैल से 31 अप्रैल तक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया। जिला गंगा समिति अररिया के तत्वाधान में “नमामि गंगे” अभियान के तहत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का आयोजन 16 अप्रैल से 31 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। इस पखवाड़े में जिले भर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, वृक्षारोपण, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला और रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इस संदर्भ में सभी तैयारियाँ जिला गंगा समिति द्वारा की जा रही हैं। इसके अलावा, 29 मार्च 2025 को त्रिशुलिया घाट पर गंगा आरती का आयोजन भी किया गया था, जिसमें कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नितेश कुमार पाठक, सहायक निदेशक बाल सुरक्षा कोषांग शंभू रजक, वरीय उपसमाहर्ता अभिजीत कुमार, चंद्रशेखर यादव, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गोविंद कुमार और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार शामिल थे।

यह आयोजन गंगा नदी की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और