हेमंत सोरेन का मास्टरस्ट्रोक : ताला मरांडी JMM में शामिल, BJP में मचा हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज  : झारखंड की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर सामने आया है। बीजेपी को तगड़ा झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बोरिया से पूर्व विधायक ताला मरांडी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थाम लिया है।

भोगनाडीह में JMM में हुई एंट्री

शुक्रवार को साहिबगंज के ऐतिहासिक स्थल भोगनाडीह में ताला मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में JMM की सदस्यता ग्रहण की। इस कदम को सत्ताधारी दल के लिए एक “मास्टरस्ट्रोक” और बीजेपी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, खासकर चुनावी माहौल के बीच।

इस्तीफे में जताया वैचारिक मतभेद

ताला मरांडी ने अपना त्यागपत्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंपा। पत्र में उन्होंने अपने फैसले को “गंभीर सोच-विचार” के बाद लिया गया बताया है। उन्होंने वैचारिक मतभेद और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए कहा कि यह निर्णय किसी भी दुर्भावना से प्रेरित नही है l

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और