उद्यान विभाग की पहल: 25 किसानों का सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय मधुमक्खी एवं शहद मिशन (NBHM) के तहत आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। बरहरवा प्रखंड के कालू पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में 25 चयनित किसानों को मधुमक्खी पालन के गुर सिखाए गए।

प्रमाण-पत्र वितरण और मुख्य अतिथि

समापन समारोह के अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन और कृषि वैज्ञानिक संजीव कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थी किसानों को प्रशिक्षण पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र वितरित किया।

मधुमक्खी पालन के लाभ: विशेषज्ञों की राय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उद्यान पदाधिकारी ने मधुमक्खी पालन के कई महत्वपूर्ण फायदे गिनाए:

उन्होंने कहा,यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसमें निवेश के मुकाबले लाभ की संभावनाएं अधिक हैं। शहद और मोम के उत्पादन से किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। साथ ही  मधुमक्खियों द्वारा परागण (Pollination) से आसपास के खेतों की फसलों की पैदावार और गुणवत्ता में सुधार होता है।

इस योजना का क्रियान्वयन वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राष्ट्रीय मधुमक्खी एवं शहद मिशन (तेलहन बीज मिशन) के तहत किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में ‘मीठी क्रांति’ को बढ़ावा दिया जा सके। यह प्रशिक्षण स्थानीय किसानों के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खोलेगा। साथ ही किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ इस व्यवसाय को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देगा ।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक