पाकुड़ में अवैध लॉटरी कारोबार: पुलिस पर संरक्षण के आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: जिले में अवैध लॉटरी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवैध धंधे को कथित तौर पर स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। सूत्रों की मानें तो शहर में यह अवैध खेल पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है, जिसमें माफिया सक्रिय रूप से शामिल हैं।

माफिया अपने संगठित गिरोह के माध्यम से शहर में ‘एटीएम लॉटरी’ को खपाने का काम करते हैं। इस गिरोह में बच्चे, महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं, जिन्हें प्रलोभन देकर इस धंधे में शामिल किया जाता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस संरक्षण के बदले पुलिस को माफिया द्वारा नियमित रूप से ‘बंधी बंधाई’ रकम पहुंचाई जाती है। पुलिस की नाक के नीचे यह सारा अवैध कारोबार चल रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के तांतीपाड़ा स्थित पुराना सिनेमा हॉल की गली के पास एक घर से इस अवैध लॉटरी कारोबार का संचालन किया जा रहा है। माफिया अन्य व्यवसायों की आड़ में इस धंधे को चला रहे हैं और उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। शहर के चाय और नाश्ते की दुकानों पर ‘एबी’ और ‘आरडी’ के नाम से एटीएम लॉटरी खुलेआम बिक रही है। ‘एबी’ नामक व्यक्ति अपने टायर के व्यवसाय की आड़ में इस अवैध लॉटरी को बेचता है, जबकि गांधी चौक पर ‘आरडी’ अपने घर के पीछे से इस धंधे का संचालन करता है। माफिया मोबाइल के जरिए इस पूरे अवैध कारोबार को संचालित कर रहे हैं। शहर में चल रहे इस अवैध लॉटरी के कारोबार पर लगाम लगाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

एसडीपीओ का बयान:

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसीडीपीओ दयानंद आजाद ने कहा कि शहर में अवैध लॉटरी कारोबार को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही छापेमारी कर इस धंधे से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि एसडीपीओ के इस बयान के बाद पुलिस इस अवैध कारोबार पर कितना अंकुश लगा पाती है और क्या वास्तव में इस धंधे में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाती है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और