इमिग्रेशन बिल 2025 लोकसभा में ध्वनि मत से पारित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लोकसभा ने आज आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 (इमिग्रेशन बिल) को ध्वनिमत से पारित कर दिया, जो देश में प्रवेश, निवास और यात्रा की प्रक्रियाओं को आसान व पारदर्शी बनाने के साथ-साथ विदेशियों और आप्रवास से जुड़े मामलों को व्यवस्थित करने का लक्ष्य रखता हैl

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा कि भारत विकास में योगदान देने वालों का स्वागत करता है, लेकिन रोहिंग्या या बांग्लादेशी जैसे परेशानी खड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा, “भारत कोई धर्मशाला नहीं है कि कोई भी आकर बस जाए।”

इस विधेयक को भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के सपने से जोड़ा गया है और यह बुरे इरादे से आने वालों की पहचान करने में भी कारगर होगा। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय के लिए आने वालों का हृदय से स्वागत करेगी, लेकिन खतरा पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह विधेयक आजादी से पहले के चार पुराने कानूनों को समाहित कर तैयार किया गया है। तीन साल की गहन मेहनत और विचार-मंथन के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया। इसमें पासपोर्ट, विदेशी अधिनियम और अवैध रूप से रहने वालों को रोकने के प्रावधानों के साथ डेटा व दस्तावेज प्रबंधन को भी मजबूत किया गया है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और