मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश वासियों को विरासत की जड़ों से जुड़ने का किया आह्वान- बाबूलाल मरांडी

एलन मस्क के खिलाफ जनाक्रोश: टेस्ला कारें बनीं आग का शिकार, इस्तीफे की मांग तेज
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: आज पूरे प्रदेश में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 120 वाँ एपिसोड सुना। प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रांची महानगर द्वारा मोरहाबादी के पाही बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों को भारतीय नव वर्ष एवं ईद और सरहुल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण देश है। कहा कि नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम में भारत की परंपरा,संस्कृति, विरासत,योग ,आयुर्वेद की चर्चा सभी एपिसोड में प्रायः रहती ही है।

कहा कि मन की बात में आज फूलों की यात्रा जैसे विषय में महुआ की चर्चा काफी प्रेरक है। कहा कि आज प्रधानमंत्री के द्वारा विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने की बातों को उजागर किया। कहा कि प्रधानमंत्री जी का अपनी जड़ों से जुड़ने वालों को बड़ा तूफान भी विचलित नहीं कर सकता प्रेरित करने वाला आह्वान है।

उन्होंने कहा कि मन की बात में महान सांस्कृतिक विरासत, भारत की प्रगति, आम जन की सहभागिता, नवाचारों की चर्चा तथा विश्व और भारत की चुनौतियों की चर्चा भी शामिल है। उन्होंने गौरशाली अतीत से प्रेरित होते हुए विकसित भारत, एक भारत , श्रेष्ठ भारत बनाने में हर नागरिक की भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया ।

मन की बात कार्यक्रम को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारीगण कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में बूथों पर शामिल हुए। कांग्रेस के लोग आर एस एस कार्यालय जाकर संघ को समझें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज नागपुर संघ मुख्यालय जाने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसकी तो प्रशंसा होनी चाहिए।पीएम राष्ट्र भक्तों के संगठन के मुख्यालय गए हैं। और कांग्रेस को पेट में दर्द है तो उसे दूर से नहीं बल्कि संघ मुख्यालय जाकर नजदीक से संघ को समझना चाहिए।

कहा कि कांग्रेस पार्टी तो कसाब जैसे आतंकवादी को बचाने केलिए रात दिन एक कर देती है।प्रधानमंत्री जी तो वहां गए जहां देश भक्ति पढ़ाई जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी इधर उधर घूमते रहते हैं अच्छा होता एक बार संघ कार्यालय जाकर संघ को देखते समझते।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नामांकन से नतीजे तक खर्च की निगरानी, तीन दौर में होगी प्रत्याशियों की जांच

रांची : निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले चुनाव खर्च पर इस बार राज्य निर्वाचन आयोग की कड़ी निगरानी रहेगी। आयोग ने

यूजीसी के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर कर स्वर्ण महासंघ ने जताया विरोध

पूर्वी सिंहभूम। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हालिया फैसलों के विरोध में गुरुवार को स्वर्ण महासंघ के आह्वान पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और

झारखंड के 25 वर्षों के सफर को नई दिशा देगा मजबूत और बहुआयामी बजट: मुख्यमंत्री

रांची। झारखंड राज्य 25 वर्षों का सफर तय कर चुका है। ऐसे में इस बार राज्य के लिए मजबूत, संतुलित और बहुआयामी बजट की आवश्यकता

रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

धनबाद। सदर अस्पताल के मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया। अधिवक्ताओं के पेन