IPL नीलामी में चमक सकती है इन भारतीय क्रिकेटरों की किस्मत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अबू धाबी में होने जा रहे आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन कई भारतीय खिलाड़ियों की किस्मत बदल सकता है… सभी फ्रेंचाइजी की नजर भारतीय खिलाडियों पर टिकी हुई है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में हालिया प्रदर्शन के आधार पर कुछ खिलाडियों की डिमांड ज्यादा रहने की उम्मीद है. इनमें सबसे चर्चा में रहने वाला नाम वेंकटेश अय्यर का है…उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया है. वेंकटेश के पास आईपीएल का अच्छा अनुभव है और वह टॉप ऑर्डर के साथ साथ मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ नाम दर्ज कराया है. रवि बिश्नोई टी20 फॉर्मेट में अपनी कसी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. तेज गेंदबाज आकाश दीप ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए 1 करोड़ रुपये का बेस प्राइस रखा है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान का बेस प्राइस इस ऑक्शन में 75 लाख रुपये है. इसके अलावा जम्मू और कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आकिब नबी इस समय अपनी तेज गेंदबाजी के कारण चर्चा में हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में 15 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया है. आकिब ने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और