कालाजार उन्मूलन के लिए आईआरएस कीटनाशक का छिड़काव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया : प्रखंड के खजूरडंगाल पंचायत के दुर्गापुर,डोमनगड़िया पंचायत के डोमनगड़िया तथा लगडुम पंचायत के चिरूडीह गांव में शुक्रवार को कालाजार उन्मूलन के लिए आईआरएस कीटनाशक का छिड़काव किया गया।इन सभी गाव मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत एवं के टी एस संजय मुर्मू द्वारा मॉनिटरिंग किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि सभी गांव मे छिड़काव कर्मी द्वारा प्रतिदिन के लक्ष्य के अनुशार 60 घरों मे छिड़काव किया गया।

सभी छिड़काव दल के साथ एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता एम पी डब्ल्यू के अलावा संबंधित क्षेत्र के सीएचओ को गहन पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया है ।साथ ही संबंधित गांव की सहिया भी छिड़काव कर्मियों को सहयोग करने साथ साथ ग्रामीणों को कालाजार रोग से बचाव तथा कीटनाशक छिड़काव के बारे मे लोगो को जागरूक कर घर के सभी कमरो मे छिड़काव किया जा रहा है।कालाजार,मलेरिया,फैलेरिया रोग से बचने के लिए छिड़काव ही एक मात्र माध्यम है।जब तक गांव के सभी घरों के कमरो मे सत् प्रतिशत छिड़काव नहीं होगा तब तक बालू मखी एवं मच्छर से होने वाले बीमारी को ख़तम नहीं किया जा सकता है। सभी घरों में छिड़काव करने से कालाजार, मलेरिया तथा अन्य फैक्टर जनित रोग से बचा जा सकता है।

चिकित्सा प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर के सभी कमरों में आवश्यक रूप से छिड़काव करवाये एवं कालाजार मुक्त गांव बनाने में स्वास्थ्य विभाग के टीम को सहयोग करें।

मौके पर डॉ मंजर आलम,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत,के टी एस संजय मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास, एमपीडब्ल्यू मिशन शेख, रवींद्र मुर्मू, अंकित हेमब्रं,गांव की सेविका, सहिया एवं जल सहिया मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

प्रत्‍याशी घोषित कर फंस गए नेताजी,उम्मीदवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

रामगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को गैर दलीय घोषित किया है। लेकिन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी (जेएलकेएम) मोर्चा की रामगढ़ इकाई ने इस

धनबाद महापौर के लिए सात और अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

धनबाद। नगर निकाय चुनाव में धनबाद नगर निगम क्षेत्र में महापौर के पद के लिए शुक्रवार को सात नामांकन पत्रों की बिक्री हई। वहीं चिरकुंडा

झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो–2026 में उमड़ी आगंतुकों की भीड़, आधुनिक तकनीक और मशीनरी रही आकर्षण का केंद्र

रांची। रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो–2026 के

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की पुत्री नम्रता त्रिपाठी मेयर पद की उम्मीदवार घोषित

पलामू। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के पुत्री नम्रता त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी की ओर से मेदिनीनगर नगर निगर में मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित की