कालाजार के लक्षणों एवं बचाव के उपाय के बारे में जानकारी होना जरुरी: डीसी पाकुड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : सदर अस्पताल सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में कालाजार सूचना प्रदाता का वेक्टर जनित रोग से संबंधित एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले में कालाजार रोग के प्रति जागरूकता और उसके प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए आज सदर अस्पताल सभागार में सूचना प्रदाता का वेक्टर जनित रोग से संबंधित एकदिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी। उपायुक्त ने कहा कि कालाजार को पाकुड़ जिले के मानचित्र से 2026 तक हटाना है। उपायुक्त ने सूचना प्रदाता को कहा कि कालाजार रोग के लक्षण, उपचार एवं रोकथाम के उपायों के बारे में गांव के लोगों को जागरूक करें। हमें लोगों को समझाने की जरुरत है कि छोटी छोटी सावधानियां रखकर हम इस रोग से सुरक्षित रह सकते हैं और यह तभी संभव है जब सामुदायिक स्तर पर लोग जागरूक हों।एक सप्ताह से अधिक बुखार वाले रोगी अपना ईलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जरुर करायें।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ मनीष कुमार, जिला भी०वी०डी० पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, कालाजार के राज्य सलाहकार डॉ अंजुम इकबाल, डब्लूएचओ के जोनल कोर्डिनेटर डॉ हासीब एवं कालाजार सूचना प्रदाता समेत अन्य उपस्थित थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और