JAC बोर्ड का बड़ा फैसला: अब बिना पेन भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

JAC बोर्ड का बड़ा फैसला
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा आवेदन पत्र भरने को लेकर छात्रों और विद्यालयों को बड़ी राहत दी है। परिषद द्वारा जारी वेब नोटिस के अनुसार, कुछ छात्रों के पेन (पर्मानेंट एजुकेशन नंबर) समय पर जनरेट नहीं हो पाने के कारण परीक्षा आवेदन में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए पेन नंबर एंट्री की अनिवार्यता को अस्थाई रूप से शिथिल किया गया है। जैक ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्र-छात्राओं का पेन नंबर अब तक उपलब्ध नहीं है, उनके लिए आनलाइन पोर्टल पर टेंपरोरी प्री-फिक्स्ड प्लेसहोल्डर का उपयोग कर परीक्षा आवेदन पत्र भरा जा सकेगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी छात्र परीक्षा 2026 से वंचित न रहे और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।परिषद ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी छात्र-छात्राओं का पेन नंबर भविष्य में अनिवार्य रूप से जनरेट कराया जाएगा। जिन मामलों में पेन नंबर उपलब्ध नहीं है, वहां संबंधित संस्थान के प्रधानाध्यापक जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से इसे उपलब्ध कराएंगे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक