पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में आज पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़, शेष नाथ सिंह के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव विशाल मांझी उपस्थित थे।

इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों ने मंडल कारा के बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता पर भी प्रकाश डाला गया।

झालसा के निर्देशानुसार, मंडल कारा में एक मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान बंदियों के रक्तचाप (बीपी), शर्करा (शुगर) स्तर और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए गए।

कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारी, जेल के प्रशासनिक अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिबू सोरेन की सेहत में निरंतर सुधार

रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सतत सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली के सर

विडंबना इंटर में एडमिशन के लिए भटक रही शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती

चाईबासा 1837 में सेरेंगसिया घाटी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए कोल विद्रोह के नायक रहे शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती इंटरमीडिएट में

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन

रांची : रांची में नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके साथ झारखंड को 6300 करोड़ की 11 NH परियोजनाओं की

साहिबगंज में रेल हादसा : न ड्राइवर ,न गार्ड दौड़ी ट्रेन खड़ी गाड़ी से टकराई, 14 बोगियां हुई बेपटरी

साहिबगंज झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड स्थित बिन्दुवासिनी रैक लोडिंग साइट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. एक मालगाड़ी की