ओलावृष्टि से नष्ट हुए फसल का मुआवजा देगी झारखंड सरकार: शिल्पी नेहा तिर्की

ओलावृष्टि से नष्ट हुए फसल का मुआवजा देगी झारखंड सरकार: शिल्पी नेहा तिर्की
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड में मूसलधार बारिश और ओलावृष्टि के बाद किसानों को हुए फसल नुकसान का आकलन शुरू हो गया है। कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फसल नुकसान के मुआवजे के भुगतान को लेकर राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी से वार्ता की है।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर मांडर विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच प्रखंडों के अधिकारियों ने फसल नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। मंत्री ने अधिकारियों को फसल नुकसान का स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। इसके बाद, प्रखंड और अंचल के पदाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर जिला मुख्यालय में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश और ओलावृष्टि में किसानों ने खेतों में फसल को भारी नुकसान होने की लगातार शिकायत की है।

रिपोर्ट के आधार पर किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा राशि जल्द से जल्द भुगतान करने की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया गया है। आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने आश्वस्त किया है कि सरकार किसानों को मुआवजा देने के लिए जल्द ही उचित कदम उठाएगी।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और