भाजपा ने झामुमो के महाधिवेशन पर साधा निशाना , झामुमो अपने ‘अधिकार पत्र’ के वादों को पूरा करने का संकल्प पारित करे- प्रतुल शाहदेव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के महाधिवेशन के पूर्व बड़ा हमला करते हुए कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने 2024 के चुनाव घोषणा पत्र ‘अधिकार पत्र’ के दिए गए वादों को लागू करने का संकल्प पारित करे। प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव से पहले वादों की झड़ी लगा दी थी।लेकिन धरातल पर वो वादे मूर्त रूप नहीं ले रहे।

प्रतुल ने कहा कि सबसे ज्यादा विवाद मईया सम्मान योजना को लेकर हो रहा है। सरकार अपने मन मुताबिक इसकी संख्या में कटौती कर रही है जो की निंदनीय है। चुनाव पूर्व जितनी मईया को सम्मान राशि मिली थी,उन सबों को देना चाहिए। सिर्फ फर्जीवाडा करने वाले लाभुकों को बाहर करना चाहिए।प्रतुल ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का भी वादा किया था. लेकिन अब उसको वह भूल गई है। 5 वर्षों में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का भी वादा था। महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करने का भी वादा था।किसानों को बिना गारंटी के लोन भी उपलब्ध कराने की बात कही गई थी।प्रतुल ने कहा अपने अधिकार पत्र में दिए गए वादों को लागू करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा को महाधिवेशन में संकल्प पारित करना चाहिए।जनता झामुमो की घोषणाओं को संशय से देखती हैं क्योंकि उसको याद है कि 2019 का निश्चय पत्र का एक भी वादा लागू नहीं हो पाया था।

प्रतुल ने कहा कि पश्चिम बंगाल से लगे सीमावर्ती जिलों में लगातार आदिवासियों की संख्या घट रही है और मुसलमानों की जनसंख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा खुद को आदिवासियों का हितैषी कहती है। महाधिवेशन में इस मुद्दे पर गहन चिंतन करना चाहिए एवं सभी अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने का संकल्प पारित करना चाहिए। प्रतुल ने कहा कि इस घुसपैठ के कारण सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हो रहा है।

प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पर हमेशा परिवारवाद का आरोप लगता है।लोग मानकर चल रहे हैं कि अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष का पद सोरेन परिवार के पास ही रहेगा।झारखंड और अगल-बगल के सीमावर्ती राज्यों से जो कार्यकर्ता आएंगे वह सिर्फ प्रस्ताव पर हाथ उठाने का काम करेंगे। तो अब समय आ गया झामुमो को पारदर्शिता दिखाते हुए अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष का पद भी परिवार से बाहर के समर्पित कार्यकर्ता को देना चाहिए।पार्टी के पदों पर चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को आईवॉश नहीं करना चाहिए

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और