JSCA ने एमएस धोनी के ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर मनाया जश्न, माही को केक खिला कर दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी के ICC हॉल ऑफ फेम 2025 में शामिल होने की खुशी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया. यह सम्मान धोनी को क्रिकेट के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है. धोनी का नाम इस वर्ष के हॉल ऑफ फेम में लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के मौके पर घोषित किया गया.महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 14 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में भारत को कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में जीत दिलाई. उन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीन प्रमुख टूर्नामेंटों का खिताब अपने नाम किया, जो आज तक किसी अन्य कप्तान द्वारा हासिल नहीं किया गया.SCA के इस समारोह में संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडे, सचिव सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष और अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे. समारोह के दौरान धोनी को सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धियों को सराहा गया. ICC हॉल ऑफ फेम 2025 में अन्य कई दिग्गज खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है.धोनी का हॉल ऑफ फेम में शामिल होना न केवल उनके करियर की सफलता को बताता है, बल्कि पूरे देश और विशेष रूप से झारखंड के लिए गर्व का क्षण है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक