Kolkata Gang Rape : पैरों में गिरकर गिड़गड़ाई…फिर भी नहीं रूके, वो मुझे खींचकर रूम में ले गए: दहला देगी कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की आपबीती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दक्षिण कोलकाता में सरकारी लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना ने फिर से देश को झकझोर दिया है। पुलिस के मुताबिक, 25 जून की रात में छात्रा से साथ तीन आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एक जुलाई तक आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजाआरोपियों में कॉलेज का एक पूर्व छात्र और दो मौजूदा छात्र है। बताया जा रहा है कि यह घटना 25 जून को शाम 7.30 बजे से 10.50 बजे के बीच हुई थी। तीनों दरिंद्रों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उनको एक जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। एफआईआर के मुताबिक, यह घटना 25 जून की शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीचकी है। इस दौरान एग्जाम फॉर्म भरने के लिए पीड़िता कॉलेज आई थी। छात्रा को आरोपियों ने यूनियन रूम में बुलाया। पीड़िता को खींचकर गार्ड रूम में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

‘मैं रहम की भीख मांगती रही, लेकिन वो नहीं रूके…’
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आरोपियों का कई बार विरोध किया, रोई, पैर पकड़कर गिड़गड़ाई, बार-बार रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। छात्रा ने यह भी कहा कि वह रिलेशनशिप में है, लेकिन वे नहीं माने। आरोपियों ने कॉलेज के मेन गेट को बंद कर दिया था। इस वजह से गार्ड भी असहाय था, वह भी मदद नहीं कर सका। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया। उन्होंने धमकी दी है कि अगर उसने विरोध किया था वीडियो को वायरल कर देंगे।

तीन आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा (31), जो टीएमसी छात्र परिषद (TMCP) का स्थानीय यूनिट अध्यक्ष और पूर्व छात्र है, जबकि जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) मौजूदा छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

आरजी कर कांड से तुलना

आरजी कर कांड, जिसमें कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना हुई थी, ने पूरे देश में आक्रोश पैदा किया था। इस लॉ स्टूडेंट के साथ हुई घटना ने एक बार फिर उसी तरह की क्रूरता और असुरक्षा को उजागर किया है, जो महिलाओं को अपने कार्यस्थल या शैक्षणिक संस्थानों में झेलनी पड़ रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और