कृष्णा कलायन केंद्र की निदेशक श्वेता सुमन को मिला कला साधक सम्मान 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुंगेर : मुंगेर में आयोजित 43 वे अखिल भारतीय श्री राम नवमी संगीत समारोह में भागलपुर की कृष्णा कलायन कला केंद्र की निदेशक श्वेता सुमन को नृत्य एवं सेवा के लिए विशेष आनंदी झा वरिष्ठ कला साधक सम्मान दिया  गया l देश में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के शुद्ध शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञों के बीच इस सम्मान को पाना बहुत गौरव की बात है। सांस्कृतिक संवर्धन में कमी के कारण कलाकारों का पलायन हो रहा है, इसका रुकना और संगीत नृत्य साधना के लिए नई पीढ़ी को जागरूक करना आवश्यक है।

इस अवसर पर आयोजन मंडल संस्कार भारती से निर्मल जैन संजय कुमार पोद्दार, धीरेंद्र चंद्र पाठक एवं शुभंकर झा सहित मुंगेर के डीएसपी महोदय के द्वारा यह सम्मान दिया गया। यह शास्त्रीय नृत्य संगीत का अखिल भारतीय आयोजन है जिसमें बनारस के दिग्गज कलाकारों ने प्रस्तुति की।बांसुरी वादन, कथक नृत्य शास्त्रीय गायन आदि एक से एक बढ़कर शुद्ध शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने भारतीय परंपरागत संगीत नृत्य के भगीरथ प्रयास का साक्षात प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भागलपुर में मौलिक शुद्ध प्रयास और संगीत की अनवरत सेवा के लिए गंगा,मीरा जैसे नृत्य नाटिका के निर्माण कर समाज में शास्त्रीय संगीत नृत्य और संस्कृति के जागरण के लिए यह सम्मान श्वेता सुमन को दिया गया इस अवसर पर सब होने बधाई शुभकामना दी और श्वेता ने भी अपने केंद्र के तरफ से संकल्प लिया कि वह बिना समझौते अंग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए संकल्पित है, प्रतिबद्ध है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक