लखनऊ: विनय शंकर तिवारी के 11 ठिकानों पर छापेमारी  ED की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। ED ने लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, गोरखपुर और नोएडा में 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई विनय शंकर तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज से जुड़े 750 करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।

ED की एक दर्जन से अधिक टीमों ने सुबह तड़के यह ऑपरेशन शुरू किया। लखनऊ में शहीद पथ और हजरतगंज समेत पांच ठिकानों पर छापे मारे गए, जबकि गोरखपुर और नोएडा में दो-दो और दिल्ली व मुंबई में एक-एक ठिकाने पर कार्रवाई हुई। सूत्रों के मुताबिक, चार घंटे की छापेमारी में ED को करोड़ों रुपये की संपत्तियों के दस्तावेज और कंप्यूटर से धोखाधड़ी से जुड़े कई सबूत मिले हैं। इन दस्तावेजों की जांच के बाद विनय शंकर तिवारी पर और शिकंजा कसने की संभावना है।

जांच में सामने आया कि गंगोत्री इंटरप्राइजेज ने सात बैंकों के कंसोर्टियम से 1,129.44 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसमें से करीब 750 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया। बैंकों की शिकायत पर CBI ने कंपनी और इसके प्रमोटर्स, निदेशकों व गारंटरों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत जांच शुरू की। विनय शंकर तिवारी को ED ने कई बार नोटिस भेजा, लेकिन वह पेश नहीं हुए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गईl

ED सूत्रों का कहना है कि छापेमारी में मिले दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की गहन जांच की जाएगी। इसके आधार पर विनय शंकर तिवारी के खिलाफ और सख्त कार्रवाई हो सकती है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक