नम आंखों से की मां दुर्गे की विदाई,विसर्जन शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज ।नगर पालिका क्षेत्र में सकरोगढ़ बड़ी चैती दुर्गा मंदिर, रसूलपुर दहला सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर, चौक बाजार दुर्गा मंदिर और तुरी टोला दुर्गा मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया.दोपहर 2 बजे से पूजा समितियों द्वारा नगर भ्रमण करते हुए गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तों की जयकारों के बीच विसर्जन यात्रा निकाली गयी.

विसर्जन से पहले श्रद्धालु महिलाओं ने मां दुर्गा की खोईछा भराई और सिंदूर लगाने की परंपरागत रस्म पूरी की. इस दौरान महिलाओं ने सिंदूर की होली खेलकर माता को विदाई दी. शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु जय दुर्गे-जय दुर्गे, अगले बरस फिर आना मां, दुर्गा मइया की जय जैसे जय कारा लगाते चल रहे थे. विसर्जन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शाम में गंगा तट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया.शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ लाठी-खेल का प्रदर्शन भी किया, जिससे वातावरण में उत्साह और भक्ति का संचार हुआ.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ विसर्जन

साहिबगंज डीसी हेमंत सती और एसपी अमित कुमार सिंह की संयुक्त निगरानी में विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. प्रशासन ने सभी संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया था. चौक-चौराहों पर बांस की बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, जनरेटर लाइट और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गयी थी.पूजा समितियों ने समय से पहले ही प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया. इस दौरान एसडीओ अमर जॉन अईक, एसडीपीओ किशोर तिर्की, बरहेट, बोरियो और मंडरो के सीओ व बीडीओ, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, मुफस्सिल थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी लगातार गश्त कर रहे थे. किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक गीत या धर्म से जुड़ी उत्तेजक सामग्री को बजाने से रोकने के लिए सख्ती बरती गयी.

जगन्नाथपुरी की तर्ज पर भक्तों ने खींची रथ की रस्सी

सकरुगढ़ बड़ी चैती दुर्गा मंदिर परिसर से निकली गई शोभायात्रा में भक्तजन जगन्नाथपुरी की तर्ज पर रथ की रस्सी खींचते नजर आए. सुबह 12 बजे से ही रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी थी. महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक रथ की रस्सी खींचते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से यात्रा करते हुए गंगा तट तक माता की प्रतिमा को पहुंचाया. इस दौरान जय मां दुर्गा, दुर्गा महारानी की जय जैसे जयकारों से वातावरण गूंजता रहा.

सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को पिलाया गया शरबत और ठंडा पानी

गुल्लीभट्ठा स्थित स्वामी विवेकानंद क्लब की ओर से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए गर्मी से राहत देने हेतु शरबत और ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया.

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक