Microsoft ने भारत में 17.5 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
यी दिल्ली : सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने चार साल में भारत में 17.5 अरब डॉलर (लगभग 1,573 अरब रुपये) के निवेश की घोषणा की है जो एशिया में कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा। कंपनी ने यह घोषणा यहां मंगलवार को विभिन्न वैश्विक कंपनियों के प्रमुखों से यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद की। मुलाकात करने वालों में माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी सत्य नडेला भी थे। प्रधानमंत्री ने इस घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे देश के युवाओं को नवाचार का अवसर मिलेगा। श्री सत्य नडेला ने श्री मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “देश की आकांक्षा का समर्थन करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट 17.5 अरब डॉलर का निवेश करेगी। यह एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा।” कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह निवेश 2026 से 2029 के बीच किया जायेगा। इससे पहले जनवरी 2025 में उसने भारत में पांच अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। कंपनी ने साल 2030 तक देश में दो करोड़ लोगों के कौशल विकास की प्रतिबद्धता जतायी है जो जनवरी की घोषणा के मुकाबले दो गुना है। उसने बताया कि उसका नया डाटा सेंटर अगले साल के मध्य तक ऑपरेशनल हो जायेगा। इसके अलावा वह ई-श्रम और नेशनल करियर सर्विस प्लेटफॉर्म से माइक्रोसॉफ्ट एआई को जोड़ेगी जिससे अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले 31 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक