एनकाउंटर में ढेर हुआ मुख्तार गिरोह का शूटर अनुज, पत्नी भी अपराधी

एनकाउंटर में ढेर हुआ मुख्तार गिरोह का शूटर अनुज, पत्नी भी अपराधी
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जमेशदपुर:  शनिवार देर रात मुठभेड़ में मारे गए शूटर अनुज कनौजिया का नाम मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा हुआ था। वह नए युवाओं को गिरोह में शामिल करने का काम करता था। अनुज की पत्नी रीना राय भी अपराध की दुनिया में सक्रिय थी। मार्च 2023 में यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने रीना को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

अनुज और रीना की प्रेम कहानी फिल्मी थी। रीना राय, जो दुल्लालपुरवा की रहने वाली थी, एक युवक द्वारा परेशान की जा रही थी। उसने अनुज से मदद मांगी। अनुज ने पहले उस युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना, तो उसने दुकान पर जाकर गोली मार दी। इस घटना के बाद रीना को अनुज से प्यार हो गया और उसने अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध उससे शादी कर ली। चौंकाने वाली बात यह थी कि दोनों की शादी पुलिस कस्टडी में ही हुई थी।

रीना ने हाल ही में अपने ससुराल बहलोलपुर का दौरा किया था। दो दिनों तक वहां रुकने के कारण पुलिस सतर्क हो गई थी। बताया जाता है कि अयोध्या में दर्शन-पूजन करने के बाद वह ससुराल पहुंची थी। रीना और अनुज के दो बच्चे भी हैं।

अनुज के अपराध की राह पकड़ने की कहानी भी कम सनसनीखेज नहीं है। उसके पिता हनुमान कनौजिया सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। अनुज अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। 2006 में हुए एक झगड़े में उसके भाई मनोज को बुरी तरह पीटा गया था। इसके बदले में मनोज ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़कर एनकाउंटर में मार गिराया। इस घटना के बाद अनुज ने भी बदला लेने की ठानी और शरद सिंह की हत्या कर दी। तभी से वह फरार था।

अनुज यूपी से फरार होने के बाद जमशेदपुर पहुंचा और वहीं किराए का मकान लेकर रहने लगा। उसकी पत्नी और बच्चे भी वहीं थे। लेकिन रीना के गिरफ्तार होने के बाद उसने ठिकाना बदल लिया और 2024 में फिर से शहर में लौट आया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और