रिश्तों का कत्ल: 14 वर्षीय किशोर की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, मां और ममेरा भाई गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा (साहिबगंज): बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में हुए सनसनीखेज आयुष हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि किशोर की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी सगी मां ने अपने प्रेमी (मृतक के ममेरे भाई) के साथ मिलकर की थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ का खुलासा

बुधवार को बरहरवा थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नितिन खंडेलवाल ने बताया कि हत्या के पीछे अवैध संबंध और राज खुल जाने का डर मुख्य कारण था।

घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई:

  • शव की बरामदगी: 07 फरवरी 2026 को रतनपुर निवासी आयुष कुमार (पिता हेमंत कुमार साहा) का शव बरामद हुआ था।
  • प्राथमिकी: 09 फरवरी को बरहरवा थाना कांड संख्या 28/26, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • गिरफ्तारी: पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक की मां मीना देवी (33 वर्ष) और ममेरे भाई रोहित साहा (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

राज छिपाने के लिए दबाया बेटे का गला

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मीना देवी और उसके रिश्ते में लगने वाले भाई रोहित साहा के बीच पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध थे। घटना वाले दिन आयुष ने अपनी मां और रोहित को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाली टीम में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, पु.अ.नि. सुदामा सिंह, अनिल कुमार यादव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने आरोपी रोहित के पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक