पाकुड़िया में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया । बाल विकास परियोजना कार्यालय, पाकुड़िया में शनिवार को राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोमनाथ बनर्जी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी और मनिता मुर्मू ने अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बच्चों को पहली बार ठोस आहार खिलाया गया। इसके अतिरिक्त, पर्यवेक्षिकाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी संपन्न हुई।

इस अवसर पर गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को उनके खानपान से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें पौष्टिक आहार और हरी पत्तेदार सब्जियों के नियमित सेवन के महत्व के बारे में बताया गया और इसके लिए प्रेरित किया गया।

सेविकाओं को सही खानपान के प्रति जागरूक करते हुए यह जानकारी दी गई कि बच्चों के भोजन में सभी प्रकार के खनिज तत्वों से युक्त भोजन, हरी सब्जियां, दाल, अंडा, दूध, फल आदि आवश्यक रूप से शामिल होने चाहिए। नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान कराने और छह माह तक केवल स्तनपान कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, कुपोषित बच्चों की जल्द पहचान करने और उन्हें कुपोषण के चक्र से बाहर निकालने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने इस दौरान सेविकाओं को बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र लाने और उनकी स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त, घरों और मोहल्लों को स्वच्छ रखने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आचार संहिता उल्लंघन मामले में पांच बार से सांसद रहे सुकदेव पासवान बाइज्जत बरी

अररिया । आचार संहिता मामले में पांच बार के सांसद रहे सुकदेव पासवान को न्यायालय ने आरोपों से दोष मुक्त करते हुए बाइज्जत बरी कर

सत्य और अहिंसा को हथियार बनाकर गांधी ने दिखाया संघर्ष का नया रास्ता : कमलेश

रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और

राज्य के सभी प्रखंडों में खोले जाएंगे नए कौशल केंद्र: मंत्री

रांची। श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य के सभी प्रखंडों में नए कौशल केंद्र खोले जाएंगे ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं

यूजीसी के नए कानून के खिलाफ स्वर्ण आर्मी का एक फरवरी को भारत बंद का ऐलान

रामगढ़। स्वर्ण आर्मी भारत के बैनर तले स्वर्ण समाज की बैठक शुक्रवार को होटल मनोहर रेसिडेंसी के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र सरकार