नीट यूजी 2025: धनबाद में सफल आयोजन हेतु प्रशासन मुस्तैद, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET UG 2025) के सफल और निष्पक्ष आयोजन को लेकर दिनांक 24.04.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को पेन एवं पेपर मोड में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन पर जोर देते हुए उपायुक्त ने सभी क्लास रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, परीक्षा सामग्री को केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सशस्त्र बल एवं मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने एनटीए कोऑर्डिनेटर को सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सीसीटीवी, बिजली, पानी, शौचालय और पावर बैकअप जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त श्रीमती मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता, परीक्षा सामग्री की आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में फोर्स एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाए। छात्रों के प्रवेश और निकास द्वार पर कड़ी निगरानी रखने तथा प्रवेश के दौरान गहन तलाशी लेने के भी निर्देश दिए गए।

परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित करने और उसके माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एच पी जनार्दनन, एडीएम लॉ एंड आर्डर श्री पीयूष सिन्हा, एसडीएम श्री राजेश कुमार, शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार झा और एनटीए कोऑर्डिनेटर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक