नहीं मिलेगी ईद की सरकारी छुट्‌टी, हरियाना सरकार ने लिया ये फैसला

नहीं मिलेगी ईद की सरकारी छुट्‌टी, हरियाना सरकार ने लिया ये फैसला
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़: हरियाणा में इस साल ईद पर सरकारी कर्मचारियों को अनिवार्य अवकाश नहीं मिलेगा। राज्य सरकार ने नया नोटिफिकेशन जारी कर ईद को गजेटेड छुट्टियों की सूची से हटा दिया है और इसे रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे (वैकल्पिक अवकाश) घोषित किया है। यानी, अब सरकारी दफ्तरों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा, और कर्मचारियों को छुट्टी लेने का विकल्प रहेगा। इस फैसले को लेकर राज्य में चर्चा का माहौल गरम है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 30 मार्च को रविवार होने के कारण पहले ही सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा, 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति के चलते सरकारी विभागों में आर्थिक और प्रशासनिक कामकाज का दबाव रहेगा। वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग के चलते सरकार ने फैसला किया है कि इस दिन दफ्तर खुले रहेंगे और नियमित कार्य होंगे।

सरकार के इस निर्णय को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। हालांकि, राज्य प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों को रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे के तहत छुट्टी लेने का अधिकार दिया गया है, जिससे इच्छुक लोग अवकाश ले सकते हैं।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और