जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय पंचायत दिवस के उपलक्ष्य पर प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान शिविर का कराया आयोजन, 200 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल के अवसर पर आज गुरूवार को प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिले के सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ये शिविर रक्त अधिकोष, पुराना सदर अस्पताल, पाकुड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हिरणपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लिट्टीपाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में लगाया गया।

शिविर में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने स्वैच्छिक रूप से किया रक्तदान,

उपायुक्त मनीष कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान न केवल राष्ट्रीय आवश्यकता को पूरा करता है, बल्कि यह समाज और मानवता के प्रति एक बड़ी सेवा भी है। उन्होंने कहा कि आप सभी द्वारा दिए गए रक्त से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करना चाहिए : डीसी

उपायुक्त ने कहा कि दुर्घटना की वजह से घायल या बीमारी की वजह से रक्त की कमी से जूझ रहे व्यक्ति को, रक्त मिलने से उस व्यक्ति का जीवन बच पाता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करना चाहिए। पाकुड़ जिले में खून की कमी से किसी की मौत न हो। जिला प्रशासन इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। प्रोजेक्ट जागृति के तहत पाकुड़ जिले में प्रत्येक माह के 24 तारीख को सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिकाधिक संख्या में रक्त का संग्रह किया जाये और जरूरतमंद लोगों को सही समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। मौके पर उपायुक्त ने रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और