पिकअप वैन पलटने से एक की मौत, दो घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा (झारखंड): सिमलोंग ओपी क्षेत्र के सिमलोंग धरमपुर मुख्य सड़क पर बड़ा मुड़जोड़ा के पास सोमवार सुबह एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन (संख्या जेएच15 एबी 1828) ट्रांसपोर्टिंग का सामान लेकर देवघर से सिमलौंग होते हुए बरहरवा जा रही थी। बड़ा मुड़जोड़ा के समीप एक घुमावदार मोड़ पर वाहन चालक का नियंत्रण खो गया, जिसके कारण वैन तीन बार पलटी खाते हुए एक पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में सरवा थाना क्षेत्र के देवपहाड़ी निवासी 36 वर्षीय संदीप यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, देवपहाड़ी (देवघर) के ही रहने वाले अशोक यादव (34) और टुनटुन यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर सिमलोंग ओपी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मुकेश बेसरा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और संदीप यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अशोक यादव और टुनटुन यादव को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सिमलोंग ओपी प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि संदीप यादव की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई थी, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और