पाकुड़: नरोत्तमपुर पंचायत भवन में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ की सचिव रूपा बंदना किरो की गरिमामयी उपस्थिति में आज पाकुड़ प्रखंड के नरोत्तमपुर पंचायत भवन में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव रूपा बंदना किरो, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास और पंचायत के मुखिया ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मजदूरों के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए।

श्रीमती रूपा बंदना किरो ने अपने संबोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है और भारत में इसकी शुरुआत 1923 में चेन्नई में हुई थी। उन्होंने इस दिवस के मुख्य उद्देश्यों पर जोर देते हुए कहा कि यह श्रमिकों के अधिकारों, उनके अमूल्य योगदान और उनके द्वारा झेली जाने वाली कठिनाइयों को स्मरण करने और उनकी सराहना करने का दिन है। उन्होंने श्रमिकों के उचित वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल और उचित कार्य घंटों जैसे अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। साथ ही, उन्होंने श्रमिकों को संगठित होकर एकजुटता के साथ अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती किरो ने कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की महिलाओं की कर्मठता का प्रतीक है और इससे इस क्षेत्र के विकास और सभी की सफलता निश्चित है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत योग्य व्यक्तियों को साल में सौ दिनों का रोजगार प्रदान करने की जानकारी दी। उन्होंने मजदूरों के पलायन को रोकने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया।

लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास और अन्य वक्ताओं ने भी मजदूरों के कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे और उन्हें जागरूक किया। कार्यक्रम का सफल संचालन इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच बिस्वास ने किया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सहायक नंदलाल पाल, ग्रामीण माला सिन्हा, रूप विश्वास, मोनल कुमारी, नन्दनी बर्मन, अब्दुल वदूद, सलिम रशिद अंसारी, मंगल सोरेन, मोलिना पैरा लीगल वॉलिंटियर्स याकूब अली, उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ग्रामीण विकास में अभियंताओं की भूमिका अहम : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

रांची। डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखंड द्वारा आयोजित 58वें अभियंता दिवस समारोह में भारत रत्न श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया गया और उत्कृष्ट

अभियंताओं के योगदान से ही बनेगा आधुनिक झारखंड: दीपिका पांडे सिंह

रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि आधुनिक झारखंड के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम है

रिसालदार बाबा मजार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी , खुशहाली के लिए मांगी दुआ

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 218वें उर्स के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पहुंचे। परंपरा के

टाटा मोटर्स बना रही हाइड्रोजन इंजन व ई-व्हीकल, सीएम को कराया अवगत

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल