राधानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: परीक्षार्थियों के लिए हटाया जाम, हाइवा व आधा दर्जन ट्रैक्टरों को पकड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा (राधानगर)। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के बीच सड़क जाम से जूझ रहे परीक्षार्थियों को राहत दिलाने के लिए राधानगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया। थाना क्षेत्र के उधवा चौक से लेकर कचहरी उच्च स्तरीय पुल तक लगने वाले भीषण जाम की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक हाइवा और आधा दर्जन बालू व मिट्टी लदा ट्रैक्टरों को जब्त कर थाने लाया।

परीक्षार्थियों की परेशानी पर थाना प्रभारी सख्त

सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्वयं मोर्चा संभालते हुए जाम हटवाया। वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए उन्होंने साफ किया कि परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थाना प्रभारी अमर मिंज ने चालकों को दी कड़ी चेतावनी:

“मैट्रिक और इंटर की परीक्षा चल रही है। किसी भी परीक्षार्थी का पेपर जाम के कारण नहीं छूटना चाहिए। अनावश्यक जाम लगाने वाले वाहन चालकों पर अब सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

हिदायत देकर छोड़े गए वाहन

थाने लाए गए हाइवा और ट्रैक्टरों के चालकों को भविष्य में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा न करने की कड़ी हिदायत दी गई। इसके बाद उन्हें प्रारंभिक चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे परीक्षार्थियों के आवागमन में सहयोग करें और सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन करें।

जाम से जूझ रहे थे छात्र

बता दें कि उधवा चौक और कचहरी पुल के पास आए दिन लगने वाले जाम के कारण परीक्षार्थी समय पर केंद्र नहीं पहुंच पा रहे थे, जिससे वे भारी मानसिक तनाव में थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से छात्रों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक