राजद को महिला संवाद से चिढ़, जिनके शासन में लूटा गया सरकारी खजाना: उमेश सिंह कुशवाहा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर महिलाओं के प्रति नकारात्मक रवैया रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम पर की गई टिप्पणी उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाती है।

कुशवाहा ने कहा कि लालू परिवार पर भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप लगे हैं, जो अदालत में सिद्ध भी हुए हैं। ऐसे में, जब वे ‘महिला संवाद’ जैसे जागरूकता और सशक्तिकरण कार्यक्रमों को सरकारी धन का दुरुपयोग बताते हैं, तो यह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित लगता है।

उन्होंने तेजस्वी यादव को सलाह दी कि नीतीश सरकार पर सवाल उठाने से पहले उन्हें अपने माता-पिता के शासनकाल का राजनीतिक इतिहास याद करना चाहिए, जब बिहार की महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थीं और शासन व्यवस्था लूट, भ्रष्टाचार और अराजकता से ग्रस्त थी।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के प्रति लालू परिवार का विरोधाभासी दृष्टिकोण जगजाहिर है। उन्होंने बताया कि नीतीश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों से राजद नेताओं को चिढ़ हो रही है, क्योंकि यह उनकी परंपरागत राजनीति और विचारधारा से मेल नहीं खाता है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी समूह की 1,120 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की 18 संपत्तियों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक में जमा राशि और असूचीबद्ध निवेश

आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद : पुतिन

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें भारत आमंत्रित करने के

यात्रियों को राहत: इंडिगो ने मांगी माफी, 15 दिसंबर तक टिकट रद्द पर पूरा पैसा वापस

नई दिल्ली : निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के प्रभावित लोगों और हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों से

लोकसभा से ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ पारित

नई दिल्‍ली । लोकसभा ने बुधवार को ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ को पारित कर दिया। यह विधेयक तंबाकू उत्‍पाद पर मौजूदा वस्‍तु एवं