सहरसा की युथ आइकॉन गुरप्रीत कौर ने बिहार विधान सभा में रखा अपना विचार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। सहरसा जिले की युथ आइकॉन गुरप्रीत कौर ने विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार विधान सभा में अपने विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम के तहत गुरप्रीत कौर ने राज्य स्तर पर अपनी बात रखी और युवाओं के दृष्टिकोण से बिहार की विकास योजनाओं पर चर्चा की। उनका यह कदम सहरसा जिले के लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह कार्यक्रम राज्य स्तर पर एक महत्वपूर्ण पहल है, जो युवाओं को अपनी आवाज उठाने का मंच प्रदान करता है।

इससे पहले, गुरप्रीत कौर को राष्ट्र स्तरीय भाषण के लिए राजस्थान विधान सभा में भी आमंत्रित किया गया था। वह 24 जनवरी 2025 को बिहार से चयनित होकर इस भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान गई थीं। गुरप्रीत की इस सफलता में उनके पिता इंद्रजीत सिंह और माता बलजीत कौर की अहम भूमिका रही है। उनके समर्थन और मार्गदर्शन से ही गुरप्रीत आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।

गुरप्रीत कौर को युवा विधायक श्रेयसी सिंह ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने गुरप्रीत की मेहनत और संघर्ष की सराहना की और बताया कि यह युवा प्रतिभाएं देश के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

गुरप्रीत कौर की यह सफलता न केवल सहरसा जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह बिहार के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक