साहिबगंज नगर परिषद चुनाव: मैदान में डटे 18 अध्यक्ष प्रत्याशी, 5 महिला पार्षद निर्विरोध जीत कर रचा इतिहास

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: नगरपालिका चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जहाँ अध्यक्ष पद के लिए सभी 18 प्रत्याशियों ने ताल ठोक दी है, वहीं वार्ड पार्षद पद पर 5 महिलाओं ने निर्विरोध जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

अध्यक्ष पद: किसी ने नहीं खिंचे कदम, 18 उम्मीदवार मैदान में

नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए संवीक्षा (स्क्रूटनी) में पास हुए सभी 18 प्रत्याशियों में से किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता गौतम भगत ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे, जिसके बाद प्रत्याशी विधिवत प्रचार शुरू कर सकेंगे।

मैदान में डटे प्रमुख चेहरे:
  1. अशोक कुमार तुरी
  2. रामनाथ पासवान
  3. कपिल देव दास
  4. दिनेश कुमार पासवान
  5. संजय रविदास
  6. मनोज कुमार पासवान
  7. दारा पासवान
  8. रविंद्र कुमार पासवान
  9. पंकज रजक
  10. अंकित कुमार पासवान
  11. मनोज पासवान
  12. रोहित कुमार रविदास
  13. प्रमोद कुमार पासवान
  14. अमृत कुमार रजक
  15. अनूप लाल हरी
  16. रामकुमार पासवान
  17. विनोद कुमार चौधरी
  18. महेंद्र पासवान।
इतिहास: 5 महिला वार्ड पार्षद चुनी गईं निर्विरोध

इस चुनाव की सबसे बड़ी खबर वार्ड पार्षद पद से आई, जहाँ 5 महिला प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल की है। निर्वाची पदाधिकारी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया।

निर्विरोध जीतने वाली महिला पार्षद:
  1. वार्ड 13 :  बुशरा तहरीम – इशरत परवीन के नाम वापसी के बाद निर्विरोध चुनी गईं।
  2. वार्ड 03 : संजू देवी – कोई अन्य प्रतिद्वंदी न होने पर निर्विरोध।
  3. वार्ड 08 : रश्मि चोखानी – निर्विरोध निर्वाचित।
  4. वार्ड 16 : अमृता कुमारी – निर्विरोध निर्वाचित।
  5. वार्ड 28 : पार्वती उरांव – निर्विरोध निर्वाचित।
10 प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम

वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस लिया। इसमें सबसे अधिक वार्ड नंबर 22 से 6 प्रत्याशियों (गोपाल कृष्ण भास्कर, संजीव कुमार चौधरी, अवधेश कुमार दुबे, विकास कुमार चौधरी, विक्रम जयसवाल व सुजीत कुमार पासवान) ने नाम वापस लिया। इसके अलावा वार्ड 24 से काजल कुमारी, वार्ड 13 से इशरत परवीन और वार्ड 5 से शगुफ्ता खातून व जैनब खातून ने नाम वापस लिया।

अगला कदम:

आज (शनिवार) सुबह 11 बजे चुनाव चिन्ह मिलते ही पूरे शहर में चुनावी शोर सुनाई देने लगेगा। प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक