सीमांचल की राजनीति में बढ़ी हलचल: अररिया सांसद प्रदीप सिंह की सम्राट चौधरी से मुलाक़ात, विकास और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सीमांचल की राजनीति में बढ़ी हलचल: अररिया सांसद प्रदीप सिंह की सम्राट चौधरी से मुलाक़ात, विकास और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

 

डिप्टी सीएम से मिले अररिया के एकलौते भाजपा सांसद, 2025 विधानसभा चुनाव में NDA की जीत का खाका तैयार

 

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और सीमांचल के इकलौते भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह की हालिया मुलाकात ने अररिया की राजनीति में नई सरगर्मी पैदा कर दी है। यह सिर्फ़ एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि विकास कार्यों की समीक्षा और 2025 विधानसभा चुनाव में NDA की रणनीति को धार देने वाली अहम बैठक मानी जा रही है।

अररिया NDA का बनेगा अभेद्य दुर्ग

मुलाक़ात के दौरान डिप्टी सीएम ने स्पष्ट कहा, “अररिया ज़िले की जनता के भरोसे को हम टूटने नहीं देंगे। विकास की गति और संगठन की शक्ति के दम पर NDA 2025 में ज़िले की हर सीट पर जीत दर्ज करेगा।”

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने ज़िले में चल रही योजनाओं की जानकारी दी और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को ज़मीन पर उतारने को लेकर रोडमैप साझा किया।

स्थानीय नेतृत्व के साथ हुआ मंथन

इस विशेष बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पंडित अजय झा और जिला भाजपा सदस्य दिलीप पटेल की भी अहम उपस्थिति रही। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

राजनीतिक संकेत और संदेश

इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने हैं :-

  • सीमांचल की सीटों पर विशेष फोकस
  • भाजपा के इकलौते सांसद प्रदीप सिंह की भूमिका मजबूत होती दिख रही है
  • डिप्टी सीएम का भरोसा – 2025 में अररिया से NDA का क्लीन स्वीप

यह भेंट स्पष्ट संकेत है कि भाजपा और NDA सीमांचल में अब सिर्फ़ मुकाबले में नहीं, बल्कि निर्णायक बढ़त की तैयारी में है। आने वाले दिनों में ज़मीनी स्तर पर इसका असर साफ़ दिखेगा।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और