श्रीमद् भागवत कथा से होगा विश्व कल्याण – कथावाचिका श्रेयांशी पांडेय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भागलपुर की युवा कथावाचिका श्रेयांशी पांडेय ने आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने हिंदी नव वर्ष की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने “श्रीमद् भागवत कथा से विश्व कल्याण” की यात्रा को विस्तार से समझाया और बताया कि इस ज्ञान यज्ञ से लोगों को क्या-क्या लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

श्रीमती पांडेय ने कहा कि यदि हमें अपने देश को विकसित और विकासशील बनाना है, तो हमें सनातन धर्म के तहत अपनी सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों को बचाए रखना होगा। उन्होंने आज के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि वे अपने माता-पिता एवं गुरु की बातों को सच्चे मन से मानें और अपनी सभ्यता से जुड़े रहकर अपनी दिनचर्या के अनुसार कार्य करें, तो निश्चित रूप से वे हर क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज के युवा धर्म से काफी दूर रहते हैं, जबकि उन्हें धर्म से जुड़कर रहना चाहिए। ऐसा करने से वे अपनी सनातन धर्म की शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचा सकेंगे और विश्व का कल्याण संभव हो सकेगा।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और