अनुमंडल दण्डाधिकारी, पाकुड़ ने जिला में लगाये गये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-144 का अवधि विस्तार किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : माह मार्च-2025 से माह-अप्रैल-2025 के मध्य विभिन्न समुदाय के द्वारा पर्व त्यौहार मनाये जाने के क्रम में असामाजिक तत्वों एवं अन्य द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने तथा विधि-व्यवस्था की प्रबल संभावना के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिनांक- 13.03.2025 से लेकर दिनांक-07.04.2025 तक के लिए पाकुड़ अनुमंडल अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र में विभिन्न शर्तों के साथ न्यायालय कि०मि० सं०-92/25 आदेश ज्ञापांक-26/ डी०बी०, दिनांक- 12.03.2025 के माध्यम से निषेधाज्ञा लागू किया गया था।

उक्त जारी किये गये निषेधज्ञा के आलोक में विगत सभी पर्व-त्यौहार यथा-सरहुल/ईद/रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सका। पुनः आगामी पर्व-महावीर जयंती/अम्बेदकर जयंती/गुड फाइडे / इस्टर भी पाकुड़ जिला में मनाया जाएगा। जिसके मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पूर्व में न्यायालय कि०मि० सं०-92/25 आदेश ज्ञापांक-26/डी०बी०, दिनांक-12.03.2025 के माध्यम से जारी निषेधज्ञा दिनांक-13.03.2025 से दिनांक-07.04.2025 तक का अवधि विस्तार दिनांक-21.04.2025 तक के लिए अनुमंडल दण्डाधिकारी के द्वारा किया गया है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और