हेमंत सोरेन का मास्टरस्ट्रोक : ताला मरांडी JMM में शामिल, BJP में मचा हड़कंप

साहिबगंज  : झारखंड की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर सामने आया है। बीजेपी को तगड़ा झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बोरिया से पूर्व विधायक ताला मरांडी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थाम लिया है। भोगनाडीह में JMM … Read more

झारखंड भाजपा की झामुमो अधिवेशन से मांग: बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ और वक्फ कानून के समर्थन में पारित करे प्रस्ताव

रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के आगामी महाधिवेशन को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने जेएमएम पर आदिवासियों के नाम पर केवल राजनीतिक दिखावा करने का आरोप लगाते हुए मांग की है कि पार्टी अपने अधिवेशन के मंच से स्पष्ट रूप से बताए कि वह वास्तव … Read more

हेमंत सरकार की कैबिनेट नकारात्मक निर्णय लेने में गौरव महसूस कर रही…..बाबूलाल मरांडी

हेमंत सरकार की कैबिनेट नकारात्मक निर्णय लेने में गौरव महसूस कर रही…..बाबूलाल मरांडी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दूसरी बार सत्ता में आने के बाद हेमंत सरकार कैबिनेट में नकारात्मक निर्णय ले रही। कहा कि यह सरकार पहली कैबिनेट में प्रतियोगिता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की घोषणा के … Read more

कांग्रेस का दलित आदिवासी प्रेम दिखावा: अजय साह

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कांग्रेस के आदिवासी और दलित प्रेम को ‘दिखावटी’ और ‘पाखंडी’ बताते हुए उसे केवल राजनीतिक नौटंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी और दलित वर्गों में अपनी गिरती पकड़ और कमजोर होती राजनीतिक स्थिति से बौखलाई हुई है, और इसी हताशा में … Read more

तुष्टिकरण की आड़ में आदिवासियों की आवाज नहीं दबा सकती सरकार : बाबूलाल मरांडी

रांची: रांची के कांके, पिठौरिया के बालू गांव में सरहुल जुलूस के दौरान हुई हिंसक घटना पर झारखंड की सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार तुष्टिकरण की आड़ में आदिवासी समाज की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही … Read more

सीएम हेमंत सोरेन से मिले गौतम अडानी, झारखंड में विकास पर हुई चर्चा

रांची, : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को उद्योगपति गौतम अडानी ने रांची स्थित सरकारी आवास में मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के बीच राज्य में विकास और औद्योगिक परियोजनाओं सहित विभिन्न प्रासंगिक विषयों पर चर्चा हुई। हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, जिसमें … Read more

कल्पना सोरेन ने फूंका चुनावी बिगुल,केंद्र सरकार पर बोला हमला

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड के सिलमपुर पंचायत के बुनेर डांगा मैदान मे सोमवार को विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमे झामुमो की स्टार प्रचारक सह गण्डेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने चुनावी बिगुल फूंका। जनसभा मे मुख्य अतिथि के रूप मे राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा,महेशपुर विधायक सह इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी प्रो. … Read more

बरहेट थाना के सामने सिंगा के फुटबॉल मैदान में सभा को संबोधन किया, मुख्यमंत्री

बरहेट:गुरुवार को बरहेट विधानसभा से नामांकन के उपरांत साहिबगंज से आने के क्रम में बरहेट थाना के सामने सिंगा के फुटबॉल मैदान में सभा को संबोधन किया ।जिसमें उन्होंने कहा कि यहां की जनता बहुत भोली भाली है ।इसलिए पिछले कई वर्षों से बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने झारखंड को लूटा। यहां की जनता … Read more