सप्तमी के दिन माँ दुर्गा की प्रतिमा विधिपूर्वक स्थापित।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मंडरो। गैलेक्सी फील्ड स्थित चैती दुर्गा मंदिर मिर्जाचौकी नया टोला, हाजीपुर में चैती दुर्गा पूजा का शुभारंभ सप्तमी के दिन माँ दुर्गा की प्रतिमा को विधिवत रूप से सिंहासन पर विराजमान कर किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी, और सम्पूर्ण वातावरण माता रानी के जयकारों से भक्तिमय हो गया।प्रतिमा स्थापना के दौरान मेला समिति के सचिव बबलू मिश्रा, अरुण सिंह,उपाध्यक्ष इन्द्रजीत मंडल, कोषाध्यक्ष गोपाल घोष तथा उद्घोषक बालेश्वर भगत सहित समिति के सभी सक्रिय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूजा-अर्चना में भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने हेतु अपनी-अपनी भूमिका निभाई।

आज से मेले का भी भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है। मेले में तरह-तरह के झूले, बच्चों के लिए खेल-कूद के साधन, मिठाई की दुकानें, चाट-पकौड़ी के स्टॉल और अन्य रंग-बिरंगी दुकानों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोग मेले में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।पूजा समिति द्वारा सुरक्षा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए उचित प्रबंध किए गए हैं।

आने वाले दिनों में मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी।यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती प्रदान करती है ।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और