पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी ललन कुमार के दावत ए इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हजारों लोग, हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने दिया भाईचारे का संदेश  

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भागलपुर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में महागठबंधन के पुर्व विधायक प्रत्याशी ललन कुमार ने सुल्तानगंज के ईदगाह मैदान में दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। आयोजन में हजारों हजार की संख्या में रोजेदार पहुंचे। इस मौके पर महागठबंधन के वरिष्ठ नेता सहित हिन्दू मुस्लिम भाईयों ने एकता की मिशाल कायम करते हुए एक साथ मिलकर दावत ए इफ्तार को सफल बनाया और एक दुसरे से गले मिलकर भाईचारे का संदेश लोगों को दिया।

आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सुल्तानगंज शहर के ईदगाह मैदान सहित अन्य जगहों में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए पुलिस बल महिला पुलिस बल,सैफ के जवानों को लगाया गया था। यह रमजान का त्योहार शांति से और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार एवं थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने सभी लोगों से अपील कियाl इस मौके पर महागठबंधन के पूर्व विधायक प्रत्याशी ललन कुमार ने मिडिया को बताया कि रमजान का पावन त्यौहार आपसी भाईचारे का संदेश देता हैं, इसलिए हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। उन्होंने विधानसभा चुनाव के सवाल पर कहा कि यह चुनावी माहौल नहीं यह आपसी भाईचारे का संदेश है। इस दौरान तारापुर के महागठबंधन नेता संजय यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव, राजपति यादव, अनुरुद्ध यादव, बमबम कुमार, मो, मंजूर, शिशिर कुमार, संजीव कुमार, शंभू मंडल , शोएब खान, डाक्टर नईम उद्दिन सहित अन्य हिन्दू मुस्लिम भाई मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और