नरपतगंज के मिल्की डुमरिया महादलित टोला में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नरपतगंज (अररिया)। नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा मंडल के भंगही पंचायत स्थित मिल्की डुमरिया महादलित टोला में संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक समरसता और बाबा साहेब के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री घनश्याम यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में युवा भाजपा नेता श्री नागेश्वर यादव, जो कि आस्था हॉस्पिटल हाट चौक, बथनाहा के निदेशक भी हैं, ने कहा , “जय भीम, जय संविधान, जय भारत! बाबा साहेब के मूल्यों और शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। समता, न्याय और अधिकारों की दिशा में देश को जो दिशा बाबा साहेब ने दी, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उनके रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।”

“बाबा साहेब का संघर्ष सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत” — सुधीर सिंह

भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्री सुधीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ,  “बाबा साहेब का जीवन समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का महान प्रयास था। उनका संघर्ष आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है।”

“शिक्षा और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति के शिल्पकार” — सत्यवान मालाकार

अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री सत्यवान मालाकार ने कहा , “बाबा साहेब ने शिक्षा, समानता और न्याय को आधार बनाकर सामाजिक क्रांति की नींव रखी। उन्होंने भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक विरासत दी, जिससे आज भी हम सबको अधिकार और दिशा मिलती है।”

ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही उल्लेखनीय

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से शिक्षाविद श्री गंगा प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, कमलेश्वरी राम, शंभू राम, दीपक राम, संजय राम, अशोक राम, कपील राम, राहुल राम, चुनीलाल राम (डीलर), अजय दास, संजय दास, कविता देवी, राधा देवी, पूनम देवी, रूबी खातून आदि का नाम उल्लेखनीय है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और