वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने चलाया छातापुर विधानसभा क्षेत्र के वीरपुर नगर में जनसंपर्क अभियान

वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने चलाया छातापुर विधानसभा क्षेत्र के वीरपुर नगर में जनसंपर्क अभियान
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीरपुर: रविवार को छातापुर विधानसभा-45 के वीरपुर नगर में वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को नजदीक से सुना और उनके समाधान के लिए संकल्प लिया।

संजीव मिश्रा ने कहा, “जनता की समस्याएं केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। इन समस्याओं के वास्तविक समाधान के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है।” इस दौरान लोगों ने जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अपनी चिंताओं को साझा किया।

संजीव मिश्रा ने विश्वास दिलाया कि यदि उन्हें मौका मिला, तो उनकी प्राथमिकता हमेशा जनता से जुड़ी समस्याओं का निदान करना होगा। इस अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को वीआईपी पार्टी के विकास और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर उन्होंने छातापुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावों के संदर्भ में वीआईपी पार्टी की बढ़ती ताकत और विकास की दिशा में किए गए कार्यों को भी साझा किया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और