वक्फ संशोधन विधेयक 2024: आदिवासी जमीनों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम, बाबूलाल मरांडी ने की सराहना 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : लोकसभा में हाल ही में पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 ने आदिवासी समुदाय के लिए एक नया सुरक्षा कवच प्रदान किया है। इस विधेयक के तहत अब शेड्यूल 5 और शेड्यूल 6 के तहत आने वाली आदिवासी जमीनों पर वक्फ बोर्ड किसी भी तरह का दावा नहीं कर सकेगा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की है।

बाबूलाल मरांडी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, “वक्फ कानून में संशोधन आदिवासी समाज के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच साबित होगा, जिससे शेड्यूल 5 और शेड्यूल 6 की ज़मीन पर किसी भी तरह से वक्फ़ का दावा नहीं किया जा सकेगा। यह संशोधन सुनिश्चित करेगा कि झारखंड समेत सभी आदिवासी क्षेत्रों में उनकी ज़मीनें वक्फ़ के नाम पर हड़पी न जाएं, और उनके संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रहें।” उन्होंने इस कदम के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं का आभार जताया।

झारखंड में इस विधेयक के पारित होने से आदिवासी समुदाय में खुशी की लहर है। स्थानीय आदिवासी नेताओं का कहना है कि वक्फ बोर्ड द्वारा उनकी जमीनों पर अनधिकृत दावों का लंबे समय से खतरा बना हुआ था। इस विधेयक के बाद अब उनकी जल, जंगल और जमीन की रक्षा हो सकेगी।

बीजेपी की झारखंड इकाई ने इसे आदिवासी समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और