बिहार में प्रत्येक माफिया और अपराधियों पर हमारी नजर है: कुंदन कृष्णन वरिष्ठ आईपीएस पुलिस अधिकारी बिहार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बिहार में अगर लूट या अवैध कारोबारों में सनलिप्त होकर आप धन्ना सेठ बन रहे हैं तो सुधर जाइए वरना कोठी बंगला गाड़ी मोबाइल जेवर नगदी तमाम अवैध संपत्ति बिहार पुलिस सीज कर कर ले जाएगी,हमारे पास तमाम बड़े अपराधी वं अपराधी ग्रुप के लोगों का डाटा है! जो भी अच्छे परिवार के सदस्य अगर किसी कारण से लालच में फंसकर किसी आपराधिक गिरोह या अवैध कारोबारी के संपर्क में या उनके ग्रुप में आते हैं तो उनके परिवार के लोग उन्हें समझाएं, खास करके युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार वाले जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें-युवा समझे ना तो अपराधियों की कोई आयु होती है वं नाही अपराध से कमाए हुए धन की कोई उम्र होती है! बिहार पुलिस पूरे बिहार को अपराध मुक्त करने के क्षेत्र में लगातार जागरुक होकर तमाम संसाधनों के साथ काम कर रही है,हम अपराध मुक्त समाज के निर्माण की योजना पर काम कर रहे हैं,तमाम नागरिकों से भी बिहार पुलिस की अपील होगी कि वह संविधान का सम्मान करते हुए अनुशासन वं न्याय प्रिय जीवन जीने में एक दूसरे की मदद करें,और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें!

बिहार के जांबाज वरिष्ठ आईपीएस पुलिस अधिकारी कुंदन कृष्णन भारत के टॉप 10 में से एक बड़े ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ कर्मठ अनुशासित अधिकारी माने जाते हैं,बहुत पहले जब बिहार का भागलपुर जिला पूरी तरह से अपराधियों की चंगुल में आ गया था,रंगदारी हत्या फिरौती जैसे गंभीर अपराध से यहां की आवाम त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही थी, तब किसी ईश्ववरी कुदरत की देन के रूप में यहां पीड़ित आवाम की हर संभव सहायता करने श्री कुंदन कृष्णा साहिब कुछ समय के लिए पुलिस कप्तान के पद पर आए थे! उस वक्त उनका जलवा भागलपुर की आवाम ने धरातल पर देखा था उस जलवा को यहां के नागरिक आज तक महसूस कर रहे हैं-उन्होंने किस प्रकार से शहर को अपराध मुक्त कर-शासन और संविधान के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा दिया!

अब एक बार फिर से भारत सरकार की सेवा में रहने के बाद इनको बिहार के अवाम की सेवा करने के लिए बड़ी जिम्मेदारी वर्तमान सरकार द्वारा सोपी गई है! इनके पदस्थापना के बाद से ही अपराधी वर्ग में/माफिया गैंग में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है!

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुंदन कृष्णा साहब ने खुले शब्दों में कहा-बिहार से अपराधी पलायन करें या फिर पूरी तरह सुधर जाएं-वरना किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा,अपराधी कितना भी बड़ा बाहुबली या प्रभावशाली व्यक्ति क्यों ना हो पुलिस की संवैधानिक करवाई सब पर होगी!हमारी पूरी जिम्मेदारी संविधान वं पूरी आवाम खास करके गरीबों के हितों की रक्षा करने की बड़ी है!हमारी ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा अपराधियों का खातमा करने में खर्च होगी, इसलिए प्रत्येक अपराधी समाज से जुड़े सामाजिक मर्यादा का पालन करते हुए संविधान के अंतर्गत अपने अधिकार के साथ अपना निर्भीक स्वतंत्र जीवन जिए,संविधान के विरुद्ध जाने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जा सकता!!

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और